Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
अभी और होंगे मुख्यमंत्री के ऊपर ऐसे हमले ,कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह से मांगी माफी

भोपाल। à¤¸à¥€à¤§à¥€ के बाद सोमवार रात उज्जैन जिले के महिदपुर में मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि अभी उनके ऊपर ऐसे हमले और होंगे, ये जनता की आवाज है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को ठगा है। कमलनाथ मंगलवार सुबह भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

 

 

कमलनाथ ने कहा कि à¤®à¥à¤–्यमंत्री à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा के काफिले पर हुआ पथराव निंदनीय है। लेकिन यह भी देखना होगा कि कही ना कही जनआक्रोश है। जनता ख़ुद का ठगा महसूस कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा परेशान हैं। प्रदेश सरकार वादों पर वादे किए जा रही है। नतीजे नहीं मिलने से लोग हताश हैं उसी का परिणाम ये हमले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आपको किसान पुत्र बताते हैं। लेकिन उनको ये भी बताना चाहिए कि क्यों प्रदेश के किसान सबसे ज्यादा दुखी हैं। कलमनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में छोटी-छोटी बच्चियां घंटों भूखी बैठी रहती हैं। अगर राहुल गांधी के कार्यक्रम में अगर बच्चियों ने उनका तिलक किया तो इसमें भाजपा को क्या परेशानी है। 

 

कार्यकर्ताओं का आभार माना

 

कमलनाथ ने कहा कि à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² गांधी का कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। à¤®à¥ˆà¤‚ प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं का आभार मानता हूं। और भोपाल के नागरिकों को लाखों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से हुई असुविधा व परेशानी के लिये में माफ़ी माँगता हूं। 

 

दिग्विजय सिंह से मांगी माफी

 

कमलनाथ ने सोमवार को भेल के दशहरा मैदान में दिग्विजय सिंह के कटआउट नहीं लगाए जाने पर कहा कि ये भूल थी मैं उनसे इस मामले में व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं। 

Share This News :