पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद का हुआ देहांत, चुनावी कार्यक्रम किए गए कैंसिल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। इसकी जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि उनके बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया है। अंतिम संस्कार के लिए वह लखनऊ पहुंचे हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के सारे चुनावी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।उन्होंने लिखा कि कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं, मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं। ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें! ओम शांति।