Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह का असमायिक निधन ,सिंधिया ने दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर। नोटबंदी के खिलाफ  à¤†à¤•à¥à¤°à¥‹à¤¶ दिवस के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जहां रैली निकाली और संभाग आयुक्त कार्यालय मोतीमहल पर ज्ञापन देने पहुंचे। इस रैली का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह तबियत खराब हुई और उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। उधर देर शाम डॉ. दर्शन सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जडेरूआ में कर दिया गया। उनकी शव यात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए। 
नोटबंदी को लेकर आज तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ  à¤µà¤¿à¤°à¥‹à¤§ प्रकट करने के लिए जुलूस निकाला। इस जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस शहर के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह कर रहे थे। दर्शन सिंह अपने समर्थकों के साथ मोतीमहल स्थित कमिश्नर के दफ्तर ज्ञापन देने पहुंचे। आंदोलन के दौरान ही दर्शन सिंह को कुछ असहजता महसूस हुई ,लेकिन जब नेताओं ने कमिश्नर को ज्ञापन दे दिया तो उनकी हालत खराब होने लगी। बताया जाता है कि दर्शन सिंह को हार्ट अटैक आया और वे अचेत हो गए। कांग्रेसी नेता उन्हें तुरंत एक निजी हॉस्पिटल ग्लोबल अस्पताल लाए। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने चेकअप किया और कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरी कांग्रेस पार्टी में शोक का माहौल बन गया है। किसी नेता की आंदोलन में प्रदर्शन के दौरान पहली बार हुई है। पिछले कई दिनों से दर्शन सिंह लगातार शहर में नोटबंदी के खिलाफ  à¤†à¤‚दोलन चला रहे थे। दर्शन सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता नेता था। सिंधिया ने ही उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था। कांग्रेस की ओर से वे मेयर का चुनाव भी लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा। मूलरूप से किसान दर्शन सिंह एलएलबी और पीएचडी थे और लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे। वह गत २०१४  à¤¨à¤—र निगम में महापौर का कांग्रेस से चुनाव लडे थे और वह विवेक शेजवलकर भाजपा से चुनाव हार गए थे।  à¤µà¤¹ गत छह वर्षों से कंाग्रेस के अध्यक्ष थे। इससे पहले वह युवक कांग्रेस के अध्यक्ष , बार एसोसियेशन में पदाधिकारी भी रहे हैं। डॉ. दर्शन सिंह ने माधव राव सिंधिया के विकास कार्यों पर पीएचडी की थी। ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के संयोजक रहे। उधर आज अपरान्ह कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निधन का समाचार जैसे ही मिला वैसे ही उन्हें शोक संवेदना दी। उधर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया डॉ. दर्शन सिंह के छोटे बेटे विकास को अपने साथ विशेष हवाई जहाज से लेकर ग्वालियर आए और डॉ. दर्शन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए। मुखाग्रि डॉ. दर्शन सिंह के बडे बेटे नितेन्द्र सिंह ने दी।  à¤‡à¤¸à¥€ के साथ अंत्येष्टि में शामिल होने वालों में महापौर विवेक शेजवलकर, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह,पूर्व मंत्री बालेन्दू शुक्ला, निगम सभापति राकेश माहोर, मुन्नालाल गोयल,पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर,मदन ंिसह कुशवाह, मुरैना कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश मावई, मुन्नालाल गोयल, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, भाजपा के नेता अशोक जैन , मोहन सिंह राठौर, भिंड जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी सत्येन्द्र शर्मा नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित ,कुसुम शर्मा, सरोज मिश्रा,म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुरेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह पटेल, हरि ओम शर्मा, उदय वीर सिंह, बाल खांडे,प्रवक्ता आनंद शर्मा, सहित हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This News :