Homeखेल ,slider news,
दो बार शादी करेंगे युवराज, हेजल कीथ के साथ पूरी की पहली शादी की रश्में

भारतीय क्रिकेट के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक युवराज सिंह आज शादी के बंधन में बंध गए। मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीथ के साथ वैसे तो वो दो बार शादी करेंगे लेकिन आज सिख धर्म के मुताबिक दोनों ने चंडीगढ़ के पास एक गुरुद्वारे में शादी की रस्में पूरी की और इसके साथ दोनों एक दूसरे के हो गए।

चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में युवराज सिंह और हेजल कीथ हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म हुई और इसमें दूल्हा दुल्हन ने सिख धर्म के मुताबिक पहली शादी की।

हेजल यहां मेहरून रंग के लहंगे में नजर आईं, वहीं युवराज ने भी इसी रंग की शेरवानी पहनी थी। साथ में लाल रंग की पगड़ी भी पहनी जिसमें युवी को शायद कम ही लोगों ने इससे पहले देखा होगा। मेंहदी की पार्टी में जहां काफी मेहमान नजर आएं, वहीं शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

इससे पहले सुबह युवराज की हल्दी की रस्म हुई। शादी के बाद रात में चंडीगढ़ में एक ख़ास डिनर पार्टी रखी गई है जबकि ये जोड़ा दो दिसंबर को गोवा में हिंदु रिति रिवाज से भी शादी करेंगे। बाद में सात दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसके लिए पीएम मोदी को भी युवराज ने आमंत्रित किया है।

Share This News :