Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
लोकप्रिय नेता हैं मोदी पर MP से नहीं लड़ेंगे चुनाव - राकेश सिंह

जबलपुर। à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मप्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता हैं। हर वर्ग में उनकी स्वीकार्यता है। इसलिए हर कोई चाहता है कि वो उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ें। ऐसा संभव नहीं है। ये जरूर है कि लोकसभा चुनाव के वक्त मप्र में उनकी अधिक सभाएं हों, इसका प्रयास किया जाएगा। ये व्यवहारिक भी है। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गत दिवस दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र से चुनाव लड़ेंगे।

बैसाखी पर सरकार

अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद राकेश सिंह ने मप्र में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार गिरने के बयान पर कहा कि ये सरकार अपने कर्मों से गिरेगी। बैसाखी पर सरकार है। जनता ने चुनाव में सर्वाधिक मत भाजपा को ही दिए हैं। कांग्रेस राज में सबसे ज्यादा एक ही उद्योग बढ़ा है और वो है ट्रांसफर उद्योग। इसमें भी अब पार्टी के भीतर मतभेद उभर रहे हैं।

Share This News :