Homeअपना शहर ,slider news,
तेजी से बदल रहे समीकरण यशोधराराजे का नाम आया

 à¤—्वालियर लोकसभा सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। यहां भाजपा से महापौर विवेक नारायण शेजवलकर का नाम तय माना जा रहा था। नए समीकरणों में अब शिवपुरी विधायक व पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नाम पर भी विचार हो रहा है। इस सूची में पूर्व मंत्री नारायण सिंह का भी नाम जुड़ा है। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के लगभग तय माने जा रहे नाम के पीछे सबसे बड़ा कारण यह था कि वे सर्वमान्य हैं।

उन्हें लेकर पार्टी में किसी भी नेता का विरोध नहीं है। यह बात जरूर आ रही थी कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं विवेक नारायण शेजवलकर का नाम उतना प्रचलित नहीं है। अलबत्ता उनके पिता स्व.नारायण कृष्ण शेजवलकर का नाम ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बरकरार है। पार्टी से जुड़ों सूत्रों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में विवेक शेजवलकर की स्थिति को कमजोर मानते हुए पार्टी नेताओं ने शिवपुरी विधायक और पूर्व मंत्री यशोधराराजे सिंधिया के नाम पर विचार करना शुरू कर दिया है।

 

Share This News :