Home > अपना शहर ,slider news,
शिवराज ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना
रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया पहुंचे और पत्नी साधना के साथ मंदिर पहुंचकर देवी बगलामुखी का पूजन किया। इसके बाद वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा पीठ परिसर में आधा घंटे से ज्यादा पूजा अर्चना की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की विकास, समृद्धि और विकास मार्ग अवरुद्ध न हो और हमारा प्रदेश आगे बढ़ता चला जाए, इसके लिए प्रार्थना की है। प्रदेश में कितनी सीटों पर भाजपा के सवाल पर 3 दिसम्बर को देखने की बात कही।