Homeराज्यो से ,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मध्‍यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की कवायद

भोपाल। à¤²à¥‹à¤•à¤¸à¤­à¤¾ चुनाव परिणामों के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्थान पर नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नए अध्यक्ष के लिए करीब आधा दर्जन नेताओं के नामों की चर्चा है, जिनमें कुछ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों के नाम भी शामिल हैं।

इसे लेकर कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं, कमलनाथ ने बयान जारी कर इस तरह की खबरों को भ्रामक बताया है और कहा कि अभी तक उन्होंने इस्तीफे की पेशकश नहीं की 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित रहे। इसे लेकर कांग्रेस नेता अचंभित हैं। नतीजों के बाद देशभर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के इस्तीफों की पेशकश के बीच मप्र में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के स्थान पर नए नेता की नियुक्ति की अटकलें शुरू हो गईं।

हालांकि कहा जा रहा है कि कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की दोहरी भूमिका में से प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष पद पर अपने विश्वस्त नेता को बैठाकर सत्ता व संगठन दोनों का नियंत्रण अपने पास रखेंगे। सूत्र बताते हैं कि कमलनाथ के लिए विधानसभा सीट रिक्त करने वाले पूर्व विधायक दीपक सक्सेना को भी यह जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।

वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सीट पर प्रदेश के दूसरे खेमों ने भी कवायद शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव जैसे नामों की चर्चा है। इनके अलावा मंत्रियों में जीतू पटवारी की भी इस पर पद पर नजर बताई जा रही है। पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से उनके विश्वस्त पूर्व मंत्री रामनिवास रावत का नाम भी चर्चा में है। इसी तरह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम भी एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चर्चा में आया है। विधानसभा चुनाव में उनकी हार के बाद भी यह चर्चा तेजी से चली थी।

Share This News :