Homeअपना शहर ,slider news,
राशि अनुसार विभिन्न रंगों के गणेशजी की करे आराधना, मिलेगा ऐसा वरदान

 à¤­à¤—वान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और धन का दाता माना जाता है। श्रीगणेश को प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद मिला हुआ है। उनकी आराधना से बड़े से बड़े विघ्नों का नाश हो जाता है और उनके भक्त हर बाधा को पार कर विजय का वरण करते हैं। भगवान गणेश की आराधना वैसे तो सालभर करना फलदायी होता है। लेकिन गणेशोत्सव के दौरान की गई आराधना विशेष फलदायी होती है।

गणेशजी की विभिन्न रंगों की प्रतिमा की पूजा का विधान है। अलग-अलग रंगों की मूर्ति की पूजा करने से फल भी भक्तों को उसी के अनुसार प्राप्त होते हैं। विभिन्न राशियों के जातकों के द्वारा विभिन्न रंगों के गणेशजी की प्रतिमा की पूजा करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है। इसलिए अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग रंगों की गणेश प्रतिमा की पूजा का प्रावधान है।

मेष और वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को मनोकामना सिद्धि के लिए सिंदूरिया रंग के गणेशजी की स्थापना कर मंत्रोच्चार से पूजा करना चाहिए।

वृषभ व तुला राशिइन दोनों के राशियों के जातकों को सुख-शांति के लिए सिल्वर रंग के गणेशजी की स्थापना कर पूजा करना चाहिए।

मिथुन व कन्या राशि

इन दोनों राशियों के जातकों को समृद्धि के लिए हरे रंग के गणेशजी की स्थापना कर आराधना करना चाहिए।

कर्क राशि

 

कर्क राशिवालों वाले जातकों को सफेद रंग के गणेशजी की स्थापना कर उनकी उपासना करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले भक्तों को गुलाबी रंग के गणेशजी की स्थापना कर भक्तिभाव से पूजा करना चाहिए।

धनु व मीन राशि

इन दोनों राशि के जातकों को हरिद्रा गणेशजी की स्थापना कर पूजा-अर्चना करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले भक्तों को नीले रंग के गणेशजी की स्थापना करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालें जातकों को फिरोजी रंग के गणेश प्रतिमा की स्थापना कर उनकी आराधना करना चाहिए।

Share This News :