Homeखेल ,slider news,
दीपा को खेल रत्न, देखिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रियो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। देखिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की पूरी लिस्ट -

राजीव गांधी खेल रत्न

बजरंग पूनिया- कुश्ती

दीपा मलिक- पैरा एथलीट

द्रोणाचार्य

विमल कुमार- बैडमिंटन

संदीप गुप्ता- टेबल टेनिस

मोहिंदर सिंह ढिल्लों- एथलेटिक्स

लाइफ टाइम श्रेणी

मर्जबान पटेल- हॉकी

रामबीर सिंह खोखर- कबड्डी

संजय भारद्वाज- क्रिकेट

अर्जुन पुरस्कार :

रवींद्र जडेजा- क्रिकेट

पूनम यादव- क्रिकेट

 

तेजिंदर पाल सिंह तूर- एथलेटिक्स

मुहम्मद अनस याहिया- एथलेटिक्स

 

एस. भास्करन- बॉडी बिल्डिंग

सोनिया लाथर- मुक्केबाजी

 

चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम- हॉकी

अजय ठाकुर- कबड्डी

गौरव सिंह गिल- मोटर स्पो‌र्ट्स

प्रमोद भगत- पैरा स्पो‌र्ट्स (बैडमिंटन)

अंजुम मौदगिल- निशानेबाजी

हरमीत राजुल देसाई- टेबल टेनिस

पूजा ढांडा- कुश्ती

फवाद मिर्जा- घुड़सवारी

स्वप्ना बर्मन- एथलेटिक्स

सुंदर सिंह गुर्जर- पैरा स्पो‌र्ट्स (एथलेटिक्स)

बी साई प्रणीत- बैडमिंटन

सिमरन सिंह शेरगिल- पोलो

ध्यानचंद पुरस्कार :

मैनुअल फैडरिक्स- हॉकी

अरूप बसक- टेबल टेनिस

मनोज कुमार- कुश्ती

नितन किर्रताने- टेनिस

लालरेमसानगा- तीरंदाजी

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी

- पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ (विजेता)

- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (दूसरा स्थान)

- पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला (तीसरा स्थान)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन

- गगन नारंग स्पो‌र्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन

- गो स्पो‌र्ट्स

- विकास के लिए खेल (रॉयल सीमा विकास ट्रस्ट)

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम से करेंगे जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल होंगी। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मैं हर किसी से अनुरोध करता हूं कि सभी लोग प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के साथ जुड़े।

बजरंग मौजूद नहीं रहे : à¤à¤¶à¤¿à¤¯à¤¨ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग अगले महीने कजाकिस्तान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते खेल के सबसे बड़े सम्मान खेल रत्न को लेने के लिए नहीं आ पाए। दीपा को इससे पहले पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। बजरंग के अलावा स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सहित 19 खिलाडि़यों को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। तीन कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें पूर्व बैंडमिंटन स्टार विमल कुमार भी शामिल हैं।खेल रत्न के लिए सात लाख 50 हजार का नकद पुरस्कार : à¤–ेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को सात लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के अलावा पदक के साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को 10 लाख, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपए प्रदान दिए जाते हैं।

Share This News :