Homeअपना शहर ,slider news,
संभागीय आयुक्त एमबी ओझा नगर निगम प्रशासक नियुक्त

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन ने ग्वालियर में निगम परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज संभागीय आयुक्त एमबी ओझा को नगर निगम प्रशासक नियुक्त कर दिया है। यह आदेश आज अभी भोपाल तीस जनवरी 2020 को क्रमांक एफ 1 -91 /2019/ 18 -3 द्वारा जारी किया गया है।
ज्ञातव्य है कि ओझा वर्तमान में ग्वालियर संभाग के कमिश्रर पद पर कार्य कर रहे हैं तथा पूर्व में भी निगम आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। यह आदेश मप्र शासन के नगरीय विकास एवं आवास के उप सचिव उमेश कुमार सिंह ने जारी किये हैं।

Share This News :