Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
स्वच्छता सर्वे की पूरी लिस्ट, इंदौर सबसे ऊपर, जानिए अपने शहर की स्थिति

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत औ तीसरे नंबर पर नवी मुंबई रहा। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इसका ऐलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत उन लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभाई। बता दें, सबसे पहले सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मैसूर को मिला था। उसके बाद से इंदौर लगातार तीन साल तक (2017, 2018, 2019) में शीर्ष स्थान पर रहा था। पढ़िए Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates

Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: 25 हजार आबादी वाले शहरों में पाटन सबसे स्वच्छ। वहीं जसपुर ने 25 से 50 हजार आबादी वाली श्रेणी में मारी बाजी। 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों में धमतरी सबसे साफ। 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर स्वच्छ शहर।

Swachh Survekshan 2020 Full List

 

 

 

इंदौर

 

सूरत

 

नवी मुंबई

 

विजयवाड़ा

 

अहमदाबाद

 

राजकोट

 

भोपाल

 

चडीगढ़

 

विशाखापत्तनम

 

वडोदरा

 

नासिक

 

लखनऊ
ग्वालियर

 

ठाणे

 

पुणे

 

आगरा

 

जबलपुर

 

नागपुर

 

गाजियाबाद

 

प्रयागराज

 

रायपुर

 

कल्याण डोंबिवली

 

 

Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर ने अभी चौका लगाया है, इंदौर छक्का भी लगाएगा।फीरोजाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल संवाद करने वाले हैं। ये महिलाएं बेकार हो चुके सामान को नया आकार देती हैं। ये महिलाएं 'à¤œà¤¹à¤¾à¤°à¤µà¥€à¤°Ó à¤¸à¥à¤µà¤¯à¤‚ सहायता समूह से जुड़ी हैं। नगर निगम के हॉल में पीएम मोदी के संवाद को लेकर माहौल उत्साहजनक है। इन महिलाओं को पिछले साल शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम में 'वेस्ट से à¤µà¥‡à¤²à¥à¤¯à¥‚à¤à¤¬à¤²Ó à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤¨à¤¿à¤‚à¤— दी गई थी। गौरतलब है कि मैसूर, करनाल, मुंगेर के साथ फीरोजाबाद के इस समूह को पीएम से वर्चुअल संवाद के लिए चुना गया है।हरियाणा के करनाल में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध। आम आदमी से लेकर मीडिया तक के जाने पर पूरी तरह रोक। फिलहाल प्रधानमंत्री गीता नामक महिला से संवाद कर रहे हैं और योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। कार्यक्रम को स्वच्छ महोत्सव नाम दिया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के चुनिंदा कचरा बीनने वालों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं।

Share This News :