Homeदेश विदेश ,राज्यो से ,खेल ,slider news,
नीरज चोपड़ा का वो ऐतिहासिक थ्रो जिसने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा दिया है। नीरज ने एथलेटिक्स में 100 साल के सूखे को खत्म करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया। फाइनल मुकाबले में भारतीय एथलीट ने पहले प्रयास में ही 87.03 मीटर का थ्रो फेंका जिसे देखकर तमाम देशवासी झूम उठे, लेकिन अभी नीरज का टोक्यो ओलंपिक में बेस्ट आना बाकी था। 23 साल के इस खिलाड़ी ने अपने दूसरा थ्रो 87.58 मीटर की दूरी पर फेंका और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। बाकी एथलीट्स ने भरपूर कोशिश की पर वह भारत के लाल के थ्रो के आसपास भी नहीं भटक सके। 

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के इस ऐतिहासिक थ्रो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैन्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। नीरज ने इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में भी अपने प्रदर्शन से सनसनी फैला दी थी। उन्होंने टॉप पर रहते हुए पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो फेंका था और 83.65 के क्वालीफिकेशन लेवल को आसानी से पार कर लिया था। नीरज इससे पहले एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं और यही वजह है कि पूरा देश की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुईं थीं। टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है और नीरज चोपड़ा देश की तरफ से ओलंपिक खेलों में गोल्ड लाने वाले महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उनसे पहले निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। à¤¨à¥€à¤°à¤œ के गोल्ड मेडल  à¤•à¥‡ साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सातवां पदक अपने नाम किया, जो कि देश का ओलंपिक में अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है। भारत का इससे पहले बेस्ट प्रदर्शन छह मेडल के साथ लंदन ओलंपिक में रहा था। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।  à¤­à¤¾à¤°à¤¤ को ओलंपिक 2020 में पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया था। मणिपुर के इस खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटन, à¤²à¤µà¤²à¥€à¤¨à¤¾ बोरगोहेन à¤¨à¥‡ बॉक्सिंग में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। पहले बार ओलंपिक खेलों में उतरे रेसलर रवि दहिया ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीतते हुए कुश्ती में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं, पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नीरज चोपड़ा के मैच से ठीक पहले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी देश की झोली में एक कांस्य पदक डाला। 

Share This News :