Homeमनोरंजन ,
प्रियंका और निक की तस्वीरें वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सरोगेसी से माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपनी बेटी का स्वागत किया और घर पर ही वक्त बिताया। प्रियंका और निक दोनों ही मीडिया से दूर ही रहे। फैन्स उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे। लंबे समय बाद अब दोनों को सार्वजनिक रूप से देखा गया। फोटोग्राफर्स के बीच उनकी तस्वीरें लेने की होड़ लग गई। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की तस्वीरें वायरल हो गईं। वे रविवार की रात को एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए गए, जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम बिताया।प्रियंका और निक कैलिफोर्निया के मैलिबू  में थे। वहां मौजूद पपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। प्रियंका ने क्रॉप शर्ट के साथ जींस पहनी। उन्होंने अपने आधे बालों का पोनी टेल बनाया हुआ था। निक जोनस हूडी स्वेटर के साथ व्हाइट पैंट्स पहने दिखे।प्रियंका की हालिया रिलीज हॉलीवुड की फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन’ थी। बॉलीवुड में उनकी आने वाली फिल्म फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी। यह एक ट्रैवल बेस्ड फिल्म है। मां बनने के बाद बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म होगी। बता दें कि इसी साल जनवरी में प्रियंका की बेटी का सरोगेसी से जन्म हुआ। 

Share This News :