Homeअपना शहर ,slider news,
बाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु के लिए भाजपा करेगी कार्यक्रम

ग्वालियर। हम सब भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य हैं राष्ट्रवाद हमारा ध्येय है हम सब मिलकर पार्टी के शिखर पुरूष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु के लिए उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को किए जाने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अटल के सुखद जीवन की कामना करें। उक्त à¤‰à¤¦à¤—ार à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने à¤†à¤œ भाजपा कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर आयोजित भाजपा जिला ग्वालियर महानगर की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।बैठक का संचालन कमल माखीजानी ने एवं आभार महेश उमरैया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच पर देवेश शर्मा, अशोक दांतरे, कमल माखीजानी, महेश उमरैया उपस्थित थे। 
बैठक को संबोधित करते हुए देवेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रगति और उन्नति के लिए हमारे पूर्वजों ने अनेकों आहुतियां दी हैं उनका स्वप्न भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने का था। शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रात: 10:30 बजे संकटमोचन हनुमान मंदिर पडाव पर गरीबों को बिस्किट एवं फल वितरित किए जाएंगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से प्रात: 11 बजे खटीक मोहल्ला रोशनीघर में भोजन के पैकिट वितरित किए जाएंगे तथा भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा की ओर से दोपहर 12 बजे से शिखा वाटिका, पुलिस पेट्रोल पंप के सामने, कंपू में विशाल कार्यकर्ता समागम सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।  

Share This News :