Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
अटल जी भारत को उच्चतम शिखर पर स्थापित करने वाले नेता : केन्द्रीय मंत्री तोमर

भाजपा नेताओं ने अटल जी के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर शिखा वाटिका में आयोजित पिछडा वर्ग के कार्यकर्ता समागम सम्मेलन और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा खटीक मोहल्ला, रोशनघर रोड में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अटल विहारी बाजपेयी की पूर्ण स्वस्थता एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें प्रखर राष्ट्रवादी, सामाजिक समरसता के पक्षघर और विश्व के राजनैतिक रंगमंच पर भारत की प्रतिष्ठा को उच्चतम शिखर पर स्थापित करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने दुनिया के सर्व शक्तिमान राष्ट्रो की श्रेणी में भारत को भी सम्मिलित करने हेतु अथक कूटनीतिक प्रयास करते हुऐ पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण करके जो राष्ट्र का स्वाभिमान बढाया। उसके कारण आज विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम का संचालन नारायण प्रजापति ने एवं आभार बलराम बघेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण मोर्चा जिलाध्यक्ष जंडेल सिंह गुर्जर ने दिया।
इस अवसर पर मंच पर देवेश शर्मा, विवेक नारायण शेजवलकर, नारायण सिंह कुशवाह, अभय चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, राकेश माहौर, समीक्षा गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाह, बन्नू खां पठान, सतीश बोहरे, मनोज तोमर, मनीष राजौरिया, राजू लिटोरिया उपस्थित थे।
तोमर ने कहा कि अटलजी ने टुकडों में अपने 6 वर्ष के शासन काल में बच्चों, गरीबों, महिलाओं, पिछडों, किसानों व देश के विकास के लिए जो कार्य किए उससे पूर्व किसी भी प्रधानमंत्री ने इतने कार्य नहीं किए। उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं और भारतीय जनता पार्टी इस देश में रामराज्य लाने के लिए कृत संकल्पित है। अटलजी ने पूरे देश को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण जोडऩे के लिये चर्तुदिक सडक़ योजना सहित प्रत्येक गांव सडक़ो से जुडे इस हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के जनक अटल जी ने देश की नदियो को जोडऩे की कार्ययोजना सहित ऐसे अनेक कार्य किये है जो देश पर आधा सदी तक राज करने वाली कांग्रेस की सरकारें कभी कल्पना भी नहीं कर सकी। 
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी हम सबके लिए प्रेरणा के स्त्रोत है उन्होंने अपने व्यक्त्तिव व कृतित्व से देश विदेश में ग्वालियर का नाम रोशन किया है। 
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर के सपूत श्रद्धेय अटलजी के बारे में ग्वालियर के लोगों को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है अटलजी राजनेता के साथ-साथ कवि भी थे। उन्होंने अपनी कुशलता से अनेक दलों की सरकार को सफलतापूर्वक चलाया। इस अवसर पर बडी संख्या में पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :