Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
दिग्विजय सिंह ने सिकरवार निवास पहुॅचकर शोक संवेदना व्यक्त की

ग्वालियर ( विकासपथ न्यूज़ ) :पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार की धर्मपत्नि, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार की सासु माॅ, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ की माताजी श्रीमती रामकुमारी सिंह के असमायिक निधन पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह ‘बाबूजी’, पूर्व मंत्री एवं विधायक लाखन सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, अम्बाला विधायक असीम गोयल, वरिष्‍ठ नेता फूलसिंह बरैया, सुनील शर्मा, कृष्‍णकांत समाधिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे ने आज उनके निज निवास ललितपुर काॅलोनी पहुॅच कर शोक संवेदना व्यक्त कर पुष्पांजली अर्पित की और दुःखी परिवार को ढांढस बंधाया।

Share This News :