Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करता है : चौधरी

ग्वालियर । प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करता है। मतदान के समय पोलिंग बूथ की सुरक्षा से लेकर ईवीएम मशीन को कलेक्ट्रेट तक पहुंचाने का काम आप ही करते हैं। आप जहां भी चाय-पान की दुकान पर या किसी सार्वजनिक स्थान पर या किसी शादी समारोह में जाते हैं, तो वहां हमें हर विचारधारा के लोग मिलते हैं। 

उक्त बात जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने बूथ विजय संकल्प अभियान के दौरान कहीं। 

इस अवसर पर बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल भाजपा मंडल प्रभारी धर्मेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि आमतौर पर सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक चचार्एं शुरू हो जाती है, तो हमें भी इन्हीं छोटी-छोटी राजनैतिक चर्चा के दौरान अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखना चाहिए। क्योंकि ऐसे स्थानों पर पार्टी के समर्थन में कही गई बात शहर से गांव तक पहुंच जाती है। 

उन्होंने कहा कि कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो व्यक्ति के पैदा होने से लेकर मृत्यु तक अनेकों योजनाएं चला रही है। हर वर्ग को किसी का किसी योजना का लाभ मिल रहा है। इसलिए हम सभी को मिलकर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है, ताकि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत हो और हमारी ही सरकार बने।

युवा मोर्चा प्रभारी विनय जैन, मंडल के अध्यक्ष शिवसिंह यादव जी, वार्ड के पार्षद गिर्राज कंसाना अनिल सिसोदिया, शिवेंद्र कुशवाह, पवन जाट, पी के नामदेव सहित बूथ अध्यक्ष गण,पन्ना प्रमुख एवं समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं वीर सावरकर मंडल में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत वार्ड 45 में संपन्न हुआ। बैठक में मंचासीन अतिथि खाद बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल मंडल अध्यक्ष रमाकांत महते, अशोक बांदिल, अशोक गेंडा, मंडल महामंत्री विवेक भार्गव, वरिष्ठ नेता शिवाजीराव थोराट जी मोहन छिरोलिया, आशुतोष अवस्थी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :