Homeमनोरंजन ,
सगाई को लेकर विराट ने किया ये बड़ा ऐलान, कहा- आपका कन्फ्यूजन दूर कर रहा हूं

टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ सगाई को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इंगेजमेंट की खबरों को झूठा बताया है। साथ ही लिखा- अगर सगाई करेंगे तो इसे छुपाएंगे क्यों? विराट के इन दोनों ट्वीट को अनुष्का ने भी रिट्वीट किया है। बता दें कि विराट कोहली फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश में हैं। वे दोनों वहां छुट्टियां बिता रहे हैं। यहां अचानक अमिताभ बच्चन सहित कई सेलेब के पहुंचने के बाद दोनों की सगाई की खबरें आने लगीं हैं।

विराट ने कन्फ्यूजन दूर करने में इतनी देर क्यों लगाई?

अब सवाल उठता है कि अगर विराट कोहली का कहना सही है कि वे सगाई नहीं कर रहे हैं तो इस बारे में ट्वीट करने में इतनी देर क्यों लगाई? वे सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी सगाई की खबरें न्यूज वेबसाइट, सोशल साइट और टेलीविजन पर पिछले 24 घंटे से अधिक समय से छाई हुईं हैं। ऐसे में उन्हें इतनी देर क्यों लगी? विराट ने लिखा- हम सगाई नहीं कर रहे हैं। अगर करेंगे तो क्यों छुपाएंगे? न्यूज चैनल्स झूठ बेचकर अफवाह फैला रहे हैं। वे ऐसा कैसे कर सकते हैं? हम सिर्फ आपके कन्फ्यूजन को दूर कर रहे हैं।

विराट के साथ गुरु से मिलने पहुंची अनुष्का

हरिद्वार के नजदीक एक छोटे से गांव पथरी के अम्बुवाला में बना है अनुष्का के गुरु का अनंत धाम आश्रम। इस आश्रम में आकर अनुष्का शर्मा अपनी ज्यादातर बड़ी आने वाली फिल्मों के लिए पूजा पाठ करवाती हैं। जिस आश्रम में वो वर्ल्डकप के दौरान दो बार अनुष्ठान करने आई थी जिस गुरु से बिना पूछे अनुष्का कोई शुभ काम नहीं करती। एक बार फिर अनुष्का पहुंची है उन्हीं गुरु की शरण में पहुंची, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं बल्कि अपने ब्वायफ्रेंड विराट कोहली के साथ पहुंची हैं। कहा जा रहा है कि 1 जनवरी को अनुष्का और विराट की सगाई होने जा रही है।

Share This News :