Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति का हुआ पुनर्गठन, अशोक सिंह बने समिति के अध्यक्ष

ग्वालियर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का पुनर्गठन करते हुये वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सात अन्य कांग्रेस नेताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है। उक्त आशय का पत्र आज प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा जारी किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि अशोक सिंह को समिति का अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, हर्ष यादव, सईद अहमद, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायकद्वय श्रीमती नेहा सिंह और प्रताप लोधी को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Share This News :