Homeखेल ,प्रमुख खबरे,slider news,
पहली बार भारत के एक मैच में हुए दो सुपर ओवर, रोहित-बिश्नोई ने दिलाई जीत, पढ़ें हर गेंद पर क्या हुआ

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्धारित ओवरों में टाई पर छूटा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज दूसरे सुपर ओवर में खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मैच को जीतकर सीरीज 3-0 से अपने कर ली।

पहले सुपर ओवर में क्या हुआ?

गेंद अफगानिस्तान भारत
1 गुलबदीन नईब आउट बाई में एक रन
2 मोहम्मद नबी ने एक रन लिए यशस्वी जयसवाल ने एक रन लिया
3 रहमनुल्लाह गुरबाज ने चौका लगाया रोहित शर्मा ने छक्का लगाया
4 गुरबाज ने एक रन लिए रोहित शर्मा ने छक्का लगाया
5 मोहम्मद नबी ने छक्का लगाया रोहित ने एक रन लिया
6 बाई में तीन रन बने यशस्वी ने एक रन लिया


दूसरे सुपर ओवर में क्या हुआ?

गेंद भारत अफगानिस्तान
1 रोहित शर्मा ने छक्का लगाया रवि बिश्नोई ने नबी को आउट किया
2 रोहित शर्मा ने चौका लगाया बिश्नोई ने गुरबाज को आउट किया
3 रोहित शर्मा ने एक रन लिया -
4 रिंकू सिंह आउट -
5 रोहित शर्मा रन आउट

Share This News :