Homeराज्यो से ,
कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक, सीपी जोशी राजस्थान के भीलवाड़ा से, दामोदर गुर्जर राजस्थान के राजसमंद से चुनाव लड़ेंगे। 



अब तक 221 उम्मीदवारों के नामों का एलान

 

    • इससे पहले 27 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।
 
 
    • 26 मार्च को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए उममीदवारों का एलान कर दिया गया था।
    • 25 मार्च को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया था।
 
  • एक दिन पहले उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।
  • 23 मार्च को कांग्रेस की चौथी सूची जारी हुई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था।
  • कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।


19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान 
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

 
 
 

Share This News :