राहुल गांधी की यहां भी होगी जनसभा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनिंदा सीटों पर अधिक ध्यान लगा रही है। मालवा और ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस का फोकस तीन लोकसभा क्षेत्रों पर है। इनमें दो धार और खरगोन अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। दरअसल, पार्टी नेताओं का मानना है कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी आदिवासी मतदाता उसके साथ रहते हैं।यही कारण है कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश में दौरा आदिवासी बहुल मंडला और शहडोल में हुआ। वहीं, मुरैना लोकसभा सीट पर भी पार्टी संभावनाएं देख रही है, इसलिए यहां भी बड़े नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।यहां से सत्यपाल सिंह सिकरवार को उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए मैदान में उतारा गया है। उनके भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से विधायक हैं तो भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर से महापौर हैं। सत्यपाल स्वयं वर्ष 2013 में मुरैना संसदीय क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र सुमावली से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। मुरैना -श्योपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू का मतदाताओं में जादू सर चढ़कर बोल रहा . यहां भी राहुल गांधी की सभा प्रस्तावित की जा रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सतना में सभा को संबोधित कर सकती हैं।