Homeराज्यो से ,
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज

 ग्वालियर। यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। मितेंद्र पर लोकसेवक के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 12 अप्रैल को मितेंद्र शपथ लेने के लिए भोपाल जा रहे थे। इससे पहले फूलबाग मैदान में 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। जब पुलिस ने रोका तो यहां नोंक-झोंक भी हुई थी। मितेंद्र के पास दो गाड़ियों को साथ ले जाने की अनुमति थी, लेकिन काफिले में करीब 50 गाड़ियां थी। इसी के चलते पड़ाव थाना पुलिस ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पर एफआइआर दर्ज की है।फूलबाग मैदान पर यह लोग एकत्रित हुए। यहां से मितेंद्र शपथ के लिए रवाना हो रहे थे। उनके साथ करीब 50 गाड़ियों का काफिला निकला। पुलिस ने रोक लिया। जब इतनी संख्या में गाड़ी साथ ले जाने की अनुमति मांगी तो यहां नोंक-झोंक भी हुई।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पर मितेंद्र दर्शन सिंह पर एफआइआर दर्ज की गई है। 12 अप्रैल को दो गाड़ियों की अनुमति पर करीब 50 गाड़ियों का काफिला लेकर वह निकले थे। मौके पर अनुमति भी नहीं दिखा पाए थे। - अशोक सिंह जादौन, सीएसपी, इंदरगंज सर्किल

 

 
 

 

 

Share This News :