Homeमनोरंजन ,
‘क्वांटिको’ के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।एबीसी के निर्माता दल ने ‘एंटरटेनमेंट टूनाइट’ को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 34 वर्षीय अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही हैं।

टीएमजेड के मुताबिक प्रियंका गुरुवार को एक स्टंट सीन फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। इससे उनके सिर में चोट आईं। प्रियंका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ‘बेवॉच’ की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेंसी कक्ष में रखा गया था। अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं।

अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा कि शुक्रवार रात ‘क्वांटिको’ के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह डॉक्टर की सलाह के मुताबिक अपने घर पर आराम कर रही हैं और हफ्ते के अंत में फिर काम पर लौट आएंगी।

Share This News :