Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
साडा अध्यक्ष की मौजूदगी में हेमू कलाणी मंडल की बैठक संपन्न, राजनीतिक व धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित

ग्वालियर। हेमू कलाणी मंडल की कार्यसमिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव एवं धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नक्सलवाद और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि जिस कश्मीर में कभी आतंकवाद का माहौल हुआ करता था, आज उसी कश्मीर में वंदे मातरम् का गान हो रहा है।

उन्होंने अपने कार्यों का श्रेय शीर्ष नेतृत्व और विशेष रूप से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को देते हुए कहा कि सिंधिया ने साडा क्षेत्र में अपने विभाग का टेलीकम्युनिकेशन जोन बनाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नया ग्वालियर आकार लेने वाला है और साडा क्षेत्र भी तेजी से विकसित होने जा रहा है। क्षेत्र में विकास कार्यों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी गंभीरता के साथ तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा के अलावा पूर्व जीडीए अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह तोमर, जवाहर प्रजापति, जिला मंत्री रेशु राजावत, पार्षद मोहित जाट, संजीव पोतनीस, मंडल महामंत्री अंकित राजपूत, डॉ. रामहेत इमले, मंडल उपाध्यक्ष बजरंग सेंगर, विमल जैन एवं भूषण नारेल सहित मंडल में निवासरत पार्टी पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

Share This News :