Homeअपना शहर ,खास खबरे,
माधवराव को याद किया

ग्वालियर। कै. माधवराव सिंधिया को शुक्रवार को 71वीं जयंती पर शहरवासियों और कांग्रेसियों ने नमन किया। जयंती पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा अस्पताल और आश्रमों में फल बांटे गये।
कांग्रेस कार्यालय से सुबह प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई छत्री पर पहुंची, जहां कांग्रेसजनों ने अपने नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। रास्ते में भी जगह जगह स्थापित सिंधिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा कांग्रेसजनों ने विभिन्न अस्पतालों और आश्रमों में फलों व भोजन का वितरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमेश अग्रवाल, रामवरण गुर्जर, अशोक सिंह, महाराज सिंह पटेल, चंद्रमोहन नागोरी, अशोक शर्मा, रश्मि पंवार, अशोक प्रेमी, आनंद शर्मा, लतीफ खां, केसी सिंह राजपूत, सरोज मिश्रा, श्याम सिंह तोमर, संजय दीक्षित आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Share This News :