Homeखेल ,खास खबरे,
रोहित शर्मा का कमाल: आईपीएल में ऐसा करने वाले बने चौथे बल्लेबाज

सोमवार को आरसीबी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 5 विकेट से मात दी। कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। 

मैन ऑफ द मैच रहे रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। रोहित आईपीएल में 4000 रन पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 152वें मैच की 147 पारी में हासिल की। उन्होंने अभी तक 4047 रन बना लिए हैं। रोहित का सबसे ज्यादा स्कोर 109 रहा है। इसके साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर सुरेश रैना है, जिन्होंने अभी तक 4416 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अभी तक 4349 रन बनाए हैं। 

रोहित ने आईपीएल में सबसे पहले 2008 में डेक्कन चॉर्जस के साथ खेलना शुरू किया था। डेक्कन चॉर्जस के साथ तीन सीजन में खेलने के बाद रोहित ने 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू कर दिया। 2013 में वो मुंबई इंडियंस के कप्तान बने।

4000 रन बनाने का सबसे पहला रिकॉर्ड सुरेश रैना ने बनाया था, उसके बाद विराट कोहली ने ये उपलब्धि हासिल की थी, तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम है। 

Share This News :