Homeव्यापार ,
16 जून से पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय होंगे

केंद्र सरकार 16 जून से पूरे देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने की व्यवस्था लागू कर रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां रोजाना इनके दामों की समीक्षा करेंगी। अभी तक कंपनियां 15 दिन में दामों की समीक्षा करती हैं।

पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए  à¤œà¤²à¥à¤¦ आपको हर दिन नए दाम चुकाने होंगे। किसी दिन तेल आपको कम कीमत पर मिलेगा तो किसी दिन ज्यादा दाम देने होंगे। 

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इसका ऐलान किया। 

इंडियन ऑयल का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के प्रतिदिन दाम तय होने से बाजार की स्थिति का बेहतर तरीके से पता चल सकेगा। इससे तंत्र में पारदर्शिता आएगी। नई व्यवस्था से रिफाइनरी डिपो से पेट्रोल पंपों तक सही ढंग से उत्पादों की पहुंच होगी। कई विकसित देशों में पहले से दैनिक कीमत व्यवस्था लागू है। 

Share This News :