Homeअपना शहर ,
नवदुर्गा, दशहरा और मोहर्रम के त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न कलेक्टर और एसपी ने माना आभार

नवदुर्गा, दशहरा और मोहर्रम के त्यौहारों का जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्रा ने सभी संप्रदायों और धर्मावलम्बियों सहित जिलेवासियों का आभार ज्ञापित किया है।

      उन्होंने कहा है कि जिले की सांप्रदायिक सौहार्द्र की परंपराओं का पालन करते हुए नागरिकों द्वारा प्रशासन को इन त्यौहारों के आयोजन की व्यवस्थाओं में जो सहयोग दिया है, उसके लिये प्रशासन आभारी है और आशा करता है कि भविष्य में भी इसी तरह का सांप्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारा बना रहेगा। उन्होंने सम्पूर्ण व्यवस्था में संलग्न जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों, मीडियाकर्मियों सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपनी पूरी क्षमताओं के साथ व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिये बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी सभी शासकीय कर्मी इसी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपनी क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Share This News :