Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कालाधन:भारत के डाटा सुरक्षा कानून से स्विटजरलैंड संतुष्ट, जल्द खुलेगा काली कमाई वालों का चिठ्ठा

स्विटजरलैंड को लगता है कि भारत के साथ स्वत: सूचना आदान-प्रदान समझौता (आॅटोमैटिक एक्सचेंज आॅफ इन्फॉर्मेशन पैक्ट) के लिए उसका डाटा सिक्यूरिटी सिस्टम और गोपनीयता कानून  à¤ªà¤¯à¤¾à¤°à¥à¤ªà¥à¤¤ हैं। उल्लेखनीय है कि इस समझौते के बाद भारत की पहुंच स्विस बैंकों में जमा कथित कालेधन की जानकारियों तक नियमित आधार पर हो जाएगी। स्विस बैंक भारतीयों के बैंक अकाउंट की डिटेल सरकार के साथ साझा कर सकती है। इस ऑटोमैटिक इनफॉरमेशन समझौते के बाद कालाधन को लेकर जानकारी भारत सरकार तक पहुंचाने का रास्ता खुल जाएगा।

स्विटजरलैंड सरकार ने अपने राजकीय गजट में इस संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना और तथ्य प्रकाशित किए हैं। स्विस सरकार ने कहा है कि वह भारत के साथ वित्तीय खातों की जानकारी के लिए आॅटोमैटिक एक्सचेंज आॅफ इन्फॉर्मेशन पैक्ट करने जा रही है। उसने अन्य वित्तीय केंद्र लिंचेस्टाइन और बहमास का उदाहरण दिया है जो इसी तरह का समझौता करेंगे।

सरकार ने यह जानकारी जर्मन भाषा में प्रकाशित की है और साथ ही भारतीय बाजार में अपनी संभावनाएं तलाशने के बारे में भी उसने इसमें बात की है, जिसमें कहा गया है कि स्विट्जरलैंड बीमा और दूसरे वित्तीय सेवाओं सहित भारतीय बाजार में अधिक पहुंच बनाने की संभावना तलाश रहा है। स्विस फेडरल काउंसिल ने भारत के साथ इस समझौते की पुष्टि की थी। यह काउंसिल यूरोपीय देशों की शीर्ष गवर्निंग इकाई है।


  
स्विट्जरलैंड ने भारत और 40 अन्य देशों के साथ अपने यहां संबंधित देश के लोगों के वित्तीय खातों, संदिग्ध काले धन से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को इस साल जून में मंजूरी दे दी थी। उसने कालेधन की सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान के लिए गोपनीयता की शर्त रखी है।

Share This News :