Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई

भोपाल :  à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रक्षाबंधन पर्व पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनायें दी है। डॉ. मिश्र ने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व की अपनी अलग गरिमा है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पावन स्नेह एवं समर्पित रिश्ते का परिचायक है। जनसंपर्क मंत्री ने लोगों से रक्षाबंधन का त्यौहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया है।

Share This News :