Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
देशभर में रक्षाबंधन की धूम

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस त्यौहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर रेशम का धागा (राखी) बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का प्रण लेता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में प्यार और सम्मान के इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है. राखी और मिठाइयों की दुकानें सज चुकी हैं और दूर-दूर से बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रही हैं.जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सीमा पर तैनात जवानों को भी राखी बांधी गई. देश की सुरक्षा में तैनात जवान रक्षाबंधन पर भी अपनी ड्यूटी करते हैं ऐसे में स्थानीय लड़कियों और महिलाओं ने जवानों को राखी बांध उनके प्रति अपना सम्मान और प्यार जाहिर किया. इसके अलावा शहीदों के परिवारों भी आज राखी का पर्व मनाएंगे.

Share This News :