Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की

दतिया । जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दो परिवारों में मृतक के परीजनों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा श्याम सिंधी के निवास पर पहुंचकर उनके पिताजी की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। वह रामजी विवाह वाटिका पहुंचे जहां पर हाकिम सिंह यादव की भतीजबहू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। गोविन्द मंदिर के पीछे भूरे कोरी के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी मौहल्ले में भानू ठाकुर की दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। जनसम्पर्क मंत्री ने रिछरा फाटक पर मूला पान वाले के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। जनसम्पर्क मंत्री रिछरा फाटक पर मल्लू गोस्वामी के निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने मल्लू के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पत्रकार राकेष गोस्वामी को सांत्वना दी। इसीक्रम में आपने न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलौनी में शोक संवेदना व्यक्त की। जनसम्पर्क मंत्री गाड़ीखाना मंदिर के पास अशोक रायकवार के निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने अशोक के पिता नारान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 10 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान जनसम्पर्क मंत्री के साथ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :