Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नामांकन दाखिल करने CM के साथ विधानसभा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी, भाजपा नेता भी मौजूद

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को राजधानी भोपाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन पत्र जमा करने के लिए केंद्रीय मंत्री पुरी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, सांसद वी.डी. शर्मा सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और पार्टी विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा परिसर पहुंचे।

निर्विरोध निर्वाचन के आसार

विधानसभा सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री पुरी का स्वागत किया और उनकी जीत का भरोसा जताया। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने मध्य प्रदेश से खाली हुई सीट के लिए हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में पार्टी के मजबूत बहुमत को देखते हुए उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

Share This News :