Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
जबरदस्त राजनीतिक घमासान के बाद अहमद पटेल जीते, BJP को बड़ा झटका

गुजरात में राज्यसभा चुनाव पर दिनभर चले घमासान के बीच आखिरकार कांग्रेस की जीत हुई है और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस की अपील पर कार्रवाई करते हुए दोनों बागी विधायकों के वोट रद्द कर दिए हैं. राघव भाई पटेल  और भोलाभाई गोहिल का वोट रद्द हो गया है. हालांकि, दूसरी तरफ बीजेपी ने आयोग ने कांग्रेस की अपील पर गौर न करने की मांग की थी.

कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि हम न्याय कि लड़ाई लड़ रहे हैं. बीजेपी काउंटिंग शुरू नहीं होने दे रही है. बीजेपी का कहना है कि हम ने जो कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ एप्लीकेशन दी थी, उस पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की है, इसलिए बीजेपी ने काउंटिंग शुरू नहीं होने दी. हालांकि थोड़ी देर बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई और कांग्रेस विधायक शैलेष परमार ने दावा किया कि अहमद पटेल को 44 वोट मिले हैं और वो जीत गए है. दावा है कि अहमद पटेल को 44 वोट मिले हैं. जीत के लिए उन्हें 44 वोटों की ही जरूरत थी.

चुनाव आयोग के फैसले का जहां कांग्रेस ने स्वागत किया, वहीं बीजेपी ने इस पर सवाल उठाए. गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आयोग का फैसला निराश करने वाला है. वीडियो को सार्वजनिक किया जाए. 

Share This News :