Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
श्रीमती सिंधिया द्वारा शिवपुरी में नव-निर्मित आरटीओ भवन लोकार्पित

भोपाल :  à¤–ेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में तीन करोड़ रुपये की लागत से नव-निर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। श्रीमती सिंधिया ने इस अवसर पर कु. मोनिका मुदगल, कु. दीक्षा शर्मा, कु. वर्षा शर्मा तथा श्री मोहन दीक्षित को नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस दिये। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री ने इस मौके पर कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रहलाद भारती तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :