Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
परेशान जनता की भाजपा नेताओं को फिक्र नहीं: प्रघुम्न

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर की जनता सीवेज और पानी की समस्या से जूझ रही है,लेकिन भाजपा नेताओं को इसकी फिक्र नहीं है। मैं 4 अगस्त से जनता को सुविधा दिलाने के लिए धरने पर बैठा हूं।  
पत्रकारों से चर्चा करते हुए तोमर ने कहा कि सीवेज नेटवर्क के लिए सांसद सिंधिया 66 करोड़ रुपए दिलवाए, लेकिन भाजपा शासित  à¤¨à¤¿à¤—म केवल 60 फीसदी ही काम कर सके। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण आज तक नहीं हो सका। जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही हाल पानी का है। टंकियों की स्वीकृति मिलने के बावजूद इनका निर्माण नहीं कराया जा रहा है। सिविल हॉस्पिटल को 100 बिस्तरीय बनाने का आश्वासन दिया जो आज तक पूरा नहीं हुआ। जेसी मिल मजदूरों के गरीबी रेखा कार्ड आज तक नहीं बने। बिजली बिल के नाम पर गरीब मजदूरों की कुर्की कराई जा रही है। इस क्षेत्र से विधायक और भाजपा सरकार में मंत्री ने भी जेसी मिल मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया।

Share This News :