Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का दौरा कार्यक्रम

भोपाल :  

जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र रविवार, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक दतिया एवं डबरा के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. मिश्र रविवार,13 अगस्त को बलराम जयंती के अवसर पर दतिया में उन्नाव रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात नगर पंचायत बड़ौनी में स्व. श्री भगवान दास माहौर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ही बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक में हिस्सा लेंगे।

जनसंपर्क मंत्री सोमवार, 14 अगस्त की प्रात: दतिया में आयोजित जाटव समाज की बैठक स्थल का निरीक्षण कर दोपहर थेलेसीमिया बीमारी से ग्रस्त बच्चों के उपचार संबंधी बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात डॉ. मिश्र शाम को दतिया में ही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

डॉ. मिश्र मंगलवार, 15 अगस्त को प्रात: परेड ग्राउण्ड दतिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे, परेड़ की सलामी और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क मंत्री स्कूल के बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन, दावल पीर के कार्यक्रम तथा यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी चल समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र बुधवार, 16 अगस्त की प्रात: भोपाल लौट आएंगे।

Share This News :