Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कश्मीर में सिक्युरिटी फोर्सेस के एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को एनकाउंटर में सिक्युरिटी फोर्सेस ने 3 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, 2 जवान शहीद और 3 जख्मी हो गए। बांदीपोरा में भी सिक्युरिटी फोर्सेस ने आतंकियों को घेर लिया है। 2-3 आतंकियों के इलाके में होने की संभावना है। बांदीपोरा में पुलिस की सर्चिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था, इसमें 2 पुलिसवाले जख्मी हो गए। पुलिस ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन...

- आईजी मुनीर खान ने बताया कि शोपियां के अवनीरा गांव के जैनपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर स्टेट पुलिस, सीआरपीएफ और 55 नेशनल राइफल्स ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए इलाके को घेर लिया था।
- सिक्युरिटी फोर्सेस द्वारा सर्चिंग चलाए जाने के दौरान आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी के बीच 5 जवान जख्मी हो गए थे। सभी जख्मी जवानों को 92 बेस हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनमें से 2 ने दम तोड़ दिया।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहीं गांववालों ने भी सिक्युरिटी फोर्सेस पर पथराव किया। इस दौरान पेलेट गन से 7 सिविलियन्स को चोटें आई हैं। जख्मी भारतीय जवानों में एक कैप्टन शामिल है।
आर्मी बेस पर आतंकियों ने किया था हमला
- कश्मीर के कुपवाड़ा के कलारूस फॉरेस्ट एरिया में बने आर्मी हेडक्वार्टर पर शुक्रवार रात आतंकी हमला हुआ। इसमें एक जवान जख्मी हो गया।
- त्राल में सुरक्षा बलों ने भारत में अलकायदा के चीफ जाकिर मूसा समेत 3 आतंकियों को घेर रखा था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। इस बीच, शनिवार को पाक ने पुंछ में एलओसी के पास सीजफायर वॉयलेशन किया। बॉर्डर से सटे इलाके में पाक की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई। एक अगस्त तक पाक की तरफ से 285 बार सीजफायर वॉयलेशन हो चुका है।
जून में हुए आतंकी हमले में 6 जवान शहीद
- 16 जून को कश्मीर के अचबल में आतंकियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें 6 पुलिसवाले शहीद हो गए। आतंकियों ने भागने के पहले इन जवानों के चेहरे बिगाड़ दिए थे। ये लोग रूटीन राउंड पर निकले थे।
- वहीं, 15 जून को घाटी के हैदरपुरा इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया था। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे।
13 जून को एक साथ 6 हमले
1# त्राल (पुलवामा)
- पुलवामा के त्राल में CRPF कैम्प पर टेररिस्ट ने ग्रेनेड अटैक किया। अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेनेड कैम्प के भीतर फेंका गया था। इस हमले में 10 जवान घायल हुए।

2# पद्गमपोरा (पुलवामा)
- पुलवामा के ही पद्गमपोरा इलाके में CRPF की कंपनी पर ग्रेनेड अटैक किया गया था। कंपनी पर मोटरसाइकिल से जा रहे टेररिस्ट ने अटैक किया था।

3# पुलिस स्टेशन (पुलवामा)
- पुलवामा में एक पुलिस स्टेशन पर टेररिस्ट ने ग्रेनेड से अटैक किया था।

4# सरनाल (पहलगाम)
- पहलगाम के सरनाल में CRPF कैम्प पर ग्रेनेड से अटैक किया गया था।

5# पजलपोरा (सोपोर)
- नॉर्थ कश्मीर के सोपोर के पजलपोरा में टेररिस्ट ने 22 राष्ट्रीय राइफल्स के आर्मी कैम्प पर फायरिंग शुरू कर दी थी। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले थे।

6# अनंतनाग
- यहां आंचीदोरा इलाके में रिटायर्ड जज मो. अतहर के घर के सामने दो पुलिसवालों पर हमला कर उनके हथियार छीने गए थे।

Share This News :