Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री बडौनी में बीडी श्रमिकों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए

दतिया ।  à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बडोनी में आयोजित भोटेश्वर स्थान के सभाकक्ष में बीडी श्रमिकों का सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें डॉ. मिश्र ने बीडी श्रमिकों की समस्याओं का घर बैठे समाधान करने का आश्वासन दिया। 
सम्मेलन में कलेक्टर मदन कुमार, भापजा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  à¤µà¤¿à¤¨à¤¯ यादव, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नगर पंचायत बडौनी अध्यक्ष श्रीमती सावित्री किशोर सूत्रकार, एडीएम आशीष कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सीईओं संदीप माकिन, एसडीएम बीरेन्द्र कटारे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व बीडी श्रमिक मौजूद रहे। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब तथा किसान व श्रमिकों के लिए अनेक योजनाऐं संचालित कर रही है जरूरत इस बात की है कि आप आगे बढकर उनका लाभ लें। उन्होने जिला प्रशासन केा निर्देश दिए कि तहसील एवं नगर पंचायत बडौनी में बीडी श्रमिकों की समस्याओं के लिए शिविर लगाए और शहरी क्षेत्र में रहने वाले बीडी श्रमिकों के वार्ड बार आवेदन एकत्रित कर लें और उन्हें पंजीकृत करें तथा योजनाओं को लाभ दें। 
कलेक्टर मदन कुमार ने कहा कि दतिया जिले में सामाजिक न्याय योजनाओं के तहत श्रमिकों के कल्याण के लिए रत्ननंदिता अभियान चलाया जा रहा है। बीडी श्रमिकों की योजनाओं को भी इस योजना से जोडा जाएगा। अब एक भी बीडी श्रमिक ऐसा नही बचेगा जो कि श्रम कल्याण की येाजना से बंचित हो। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री धनजंय मिश्रा ने बताया कि बडौनी में 620 बीडी श्रमिक पंजीकृत हैं। अभियान के दौरान और भी जो आवेदन प्राप्त होंगे उन्हें पंजीकृत कर विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहभोज में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट श्री सीताराम गुप्ता ने किया। इस दौरान सर्वश्री मुकेष बेडऱ, प्रषांत ढेगुला, पुष्पेन्द्र रातव, सतीश यादव, मुकेश यादव, गोरव पटेल, भूरे चौधरी, सत्यम पंडा, आकाश भार्गव, नगर पंचायत बडौनी के पार्षदगढ उपस्थित रहे।

Share This News :