Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया बोले - मैं मध्यप्रदेश की सेवा करने के लिए तैयार

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समय समय पर फेसबुक लाइव चैट पर आते हैं। बीते रोज भी वो लाइव चैट पर थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैं मध्यप्रदेश की सेवा करने को उत्सुक हूं, मुझे विश्वास है कि मैं मध्यप्रदेश को और आगे ले जा सकता हूं।
जब एक यूजर ने सिंधिया से पूछा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार वेंटीलेटर पर है, क्या आप मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं, इस पर उन्होंने कहा कि मैं सेवा करने को उत्सुक हूं। इसके अलावा एक और यूजर ने पूछा कि यदि आप मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में आते हैं तो छात्रों की मदद कैसे करेंगे। इस पर सिंधिया ने कहा कि छात्रों को करियर पथ की जरूरत है। यह डिग्री के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्हें रोजगार की जरूरत है। सरकार को ऐसा वातावरण देना है जहां नौकरियों का सृजन हो सके।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता नहीं हैं, क्या आप मध्यप्रदेश का प्रभार ले सकते हैं, जिससे बुनियादी ढांचा मजबूत हो और छोटी शहरों तक सुविधाएं पहुंचे। इस पर सिंधिया का जवाब था कि मैं अपने मध्यप्रदेश की सेवा करने के लिए आगे रहता हूं। मेरा भरोसा है कि हम इस राज्य को और आगे ले जा सकते हैं।

Share This News :