Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राज्य में शत-प्रतिशत कृषि क्षेत्र सिंचित करने का लक्ष्य - डॉ.मिश्र

भोपाल :  

जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई की विशेष परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 7.50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गया है। प्रदेश के शत-प्रतिशत कृषि क्षेत्र को सिंचित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। डॉ. मिश्र आज दतिया में बलराम जंयती के अवसर पर किसान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री ने 51 किसानों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रदेश में कृषि केबीनेट का गठन, पृथक से कृषि बजट की व्यवस्था, जीरो प्रतिशत से भी कम ब्याज पर कर्ज की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान किसान के बेटे हैं और वह किसानों की तरक्की के लिए समर्पित हैं। इस अवसर पर किसान नेता श्री वीरेन्द्र सिंह राणा तथा श्री रंजीत सिंह राणा ने भी अपने विचार भी व्यक्त किए।

Share This News :