Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री गंगाराम बघेले, श्री सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, डा श्रीमती शोभा सिकरवार, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री धर्मेन्द्र सिंह गुडडू तोमर, श्री खेमचन्द गुरवानी, श्रीमती मीना शिवराम जाटव, श्री केशव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बाल भवन में आयोजित बैठक में जलसंयंत्रों पर जल शुद्विकरण के लिए विभिन्न रसायनों जैसे पाॅली एल्यूमिनियम क्लोराइड, एलम (फिटकरी) , ब्लींिचग पाउडर एवं चूना क्रय करने के लिए निविदा आमंत्रण की स्वीकृति के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि उक्त सामाग्री की मात्रा के संबंध में निगमायुक्त से संबंधित अधिकारी चर्चा कर सामाग्री खरीदने की कार्यवाही करें।
बैठक में विज्ञापन अधिकार अंतर्गत द्वितीय चरण में पांच स्थानों पडाव, फूलबाग, इंदरगंज, हजीरा एवं बारादरी मुरार पर एलईडी मोनोपोल स्ट्रीट होर्डिंग स्थापित एवं संचालन कराने की स्वीकृति के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही राजीव आवास योजना अंतर्गत श्री शैलेन्द्र सिंह जीआईएस विशेषज्ञ की निरंतर उक्त अवधि दिनांक 31 मार्च 2017 तक म्यादवृद्वि किए जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
बैठक में खासगी बाजार पार्क का नामकरण व गोद लिए जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव को चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही निगम पैनल अभिभाषकों की नियुक्ति के संबंध में निगमायुक्त द्वारा प्रेषित प्रकरण पर चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया।

    

Share This News :