Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र को ग्रामीणों ने दिए समग्र विकास के सुझाव

भोपाल :  à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के दूरस्थ अंचल में ग्राम हिनौतिया पहुंचकर ग्रामीणजन से भेंट की और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। डॉ. मिश्र ने कहा कि ग्राम हिनौतिया तक पहुँचमार्ग का निर्माण करवाया जायेगा। जनसम्पर्क मंत्री ट्रेक्टर की सवारी कर और सिंध नदी पार करते हुए दुर्गम मार्ग से होकर ग्राम तक पहुंचे। ग्रामवासियों ने मंत्री डॉ. मिश्र का स्वागत करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के संबंध में सुझाव दिए।

Share This News :