Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ट्रैक्टर में बैठ ग्रामीणजन के मध्य पहुंचे मंत्री नरोत्तम मिश्र

दतिया । मध्यप्रदेश संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र जन भावनाओं का किस प्रकार सम्मान करते है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विगत रात्रि दतिया तहसील के दूरस्थ ग्राम हिनौतिया में देखने को मिला। जब ग्रामीणजन के आग्रह पर वह ट्रैक्टर पर सवारी कर सिंध नदी पार की और सिंध के भरको के ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर सिद्ध बाबा स्थान पर ग्रामीणजन के बीज उपस्थित हो गए। 
काली अंधेरी रात में इस दुर्गम स्थान पर मंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणजन भाव विभोर हो गए और उन्होंने गर्मजोशी के साथ जनसम्पर्क मंत्री तथा अन्य अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। ग्राम पंचायत सरपंच कप्तान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि मुझे स्वयं भी रात्रि के समय इस स्थान पर आने को कहा जाए तो मैं कष्ट महसूस करूंगा किन्तु धन्य है हमारे मंत्री जो हमारे आग्रह पर इन परिस्थतियों में हमारे बीच उपस्थित हुए है। इस दौरान ग्रामीणजन ने ऊबड़, खाबड़ रास्तों के बीच सड़क डलवाने की बात कही। जिसके संबंध में मंत्री द्वारा विचार करने की बात कही। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणजन की समस्यायें सुनीं। इस दौरान सर्वश्री सुभाष अग्रवाल, प्रशांत ढंेगुला, योगेश सक्सैना, विपिन गोस्वामी, जीतू कमरिया, मुकेश यादव, मोहन पाठक सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This News :