Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम की मेहनतः डबरा नगर पालिका में कमल खिला

एक बार फिर भाजपा के लिए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संकटमोचक की भूमिका अदा की है। नरोत्तम की मेहनत के कारण ही डबरा नगर पालिका में कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आरती मौर्य ने 9 हजार 908 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है।
यहां बता दें कि सरकार के लिए हमेशा संकटमोचक रहने वाले नरोत्तम अब संगठन के लिए भी खेवनहार बनते जा रहे है। मुख्यमंत्री ने डबरा विजय के लिए खासतौर से जनसंपर्क मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी थी। नरोत्तम ने भी यहां विशेष जोर लगाया। काफी समय डबरा में बिताकर घर-घर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री का रोड-शो भी उन्होंने डबरा में कराया। नरोत्तम की विशेष मेहनत के कारण नगर पालिका बसपा मुक्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी नरोत्तम का जादू सर चढ़कर बोला था। झांसी और कानपुर में उन्होंने सतत जनसंपर्क कर भाजपा का बड़ी विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Share This News :