Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने शोक संवेदना प्रकट कर आर्थिक सहायता प्रदान की

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में विभिन्न स्थानों पर शोक संवेदना व्यक्त की। 
उन्होंने दो शोक संतृृप्त परिवारों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा ईदगाह के पास मेहरबान सिंह कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। 
उन्होंने मृतिका के परिजनों को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा भाण्डेरी फाटक अंदर लक्ष्मीनारायण सोनकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। 

Share This News :