Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
देश को एकता के सूत्र में बांधा है भगवान कृष्ण ने - मंत्री मिश्र

दतिया । दतिया गोविन्द गंज स्थित गोविन्द मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जन्मोत्सव समारोह में जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र तथा मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा घुम्मकड़ एवं अर्द्ध घुम्मकड़ कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ललिता यादव, क्षेत्रीय सांसद भागीरथ प्रसाद कार्यक्रम में सम्मिलित रहें। अतिथियों ने गोविन्दजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान चल समारोह समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उदबोधन में कहा कि भगवान कृष्ण की पूजा पूरे देश में की जाती है। उत्तर में कृष्ण दक्षिण वैंकटेंश, पश्चिम में द्वारका तथा पूर्व में जग्गनाथपुरी चारों दिशाओं मंे मंदिर है जो कि भारत को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधते है। उन्होंने कहा कि हिन्दु, मुस्लमान सभी कृष्ण के उपासक रहे है। रसखान का साहित्य भगवान कृष्ण के ऊपर ही है। उन्होंने 27 साल से कार्यक्रम की निरंतरता के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। 
सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने जन्माष्टमी की शुभकामनायें देते हुए पूरे विश्व में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाये जाने की बात कहते हुए कहा कि श्रीकृष्ण द्वारा सभी धर्मों जातियों के कल्याण के लिए काम किया है। कार्यक्रम का संचालन मुकेश यादव द्वारा किया गया। इस दौरान मंडी अध्यक्ष श्रीमती राजपति कमरिया के अलावा सतीष यादव, जीतू कमरिया, विनय यादव, बृजेश यादव, बलदाऊ यादव, जयराम यादव, अनूप यादव, बालकृष्ण यादव, भालू यादव, मोहन यादव, रामजी यादव, जवाहर सिंह यादव सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Share This News :