Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम ने दावलपीर दरगाह पर चढ़ाई चादर, कब्बालों का किया सम्मान

दतिया । राज्य के जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने हजरत दावलपीर शाह दरगाह चूनगर फाटक बाहर स्थान पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और दतिया के अमन चैन की दुआ की। उन्होंने उर्स समारोह में आयोजित कब्बाली मुकाबले ग्वालियर और झांसी के कब्बालों का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान दावलपीर दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मुलू उपाध्याय एवं सचिव बब्न खान ने जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन इकबाल खान ने किया। 
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया का विकास हम सबकी जिम्मेदारी है मैं जो यहां करता हूँ वह मेरा फर्ज है। उन्होंने कहा कि दतिया गंगा जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे भाईचारे की मिसाल भारत में और कहीं देखने को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यहां पर सब हिल मिलकर एक दूसरे के त्यौहार मनाते है यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने इंतजामिया कमेटी से अपील की कि वह इस स्थान को हराभरा जरूर बनाये। 
कार्यक्रम के दौरान इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर जो भी विकास हुआ है उसमें मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का बड़ा योगदान रहा है। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा कब्बाल युसूफ नियाजी, इकबाल नियाजी, अल्तार हुसैने, मौहसिन हुसैन का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सलीम कुरैशी, श्रीमती बॉबी खान, वहीद खान एडवोकेट, मम्मू किलेदार, मुमताज खान, राहत अली जैदी, मौलाना तईब खान, सत्तार बाबा, रफीक राईन, योगेश सक्सैना, विपिन गोस्वामी, रज्जन पटैल सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :